मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे PM मोदी

  •  असम, पुदुचेरी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे वरिष्ठ बीजेपी नेता और पीएम नरेंद्र मोदी
  • नमो ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं से रुबरु होंगे पीएम मोदी

देश के पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। इसी बीच PM मोदी आज शाम 5.30 बजे मेरा बूथ सबसे मजबूत में हिस्सा लेंगे। यह संवाद कार्यक्रम BJP की उस चुनावी रणनीति का हिस्सा है, जिसमें बूथ को जीत की सबसे बड़ी इकाई माना जाता है। नमो ऐप के जरिए होने वाले इस मेगा इवेंट में PM मोदी सीधे उन कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे, जो दिन-रात पार्टी का प्रचार करने में लगे हुए हैं

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज नमो ऐप के माध्यम से मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद‘ कार्यक्रम के तहत असम और पुद्दुचेरी के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में असम की प्रगति सबके सामने है और राज्य विभिन्न क्षेत्रों में विकास की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि कि विकास कार्यों के कारण लोग, डबल इंजन वाली एनडीए सरकार के अगले पांच वर्षों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

एक अन्य पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन वाली एनडीए सरकार ने पिछले पांच वर्षों में पुद्दुचेरी के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया है। उन्होंने पुद्दुचेरी के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को लेकर उत्साह भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 All rights reserved | Promoted by Digital Marketing Agency in India
Sitemap | RSS Feed