असम: 126 सीटों पर मतदान, करीब 2.5 करोड़ मतदाता करेंगे वोट
केरल: 140 सीटों के लिए चुनाव, लगभग 2.71 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला
पुडुचेरी: 30 सीटों पर वोटिंग, 9.44 लाख मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार
कुल 296 सीटों पर एक साथ मतदान
असम में कल विधानसभा चुनाव का मतदान होगा। सभी 126 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए 722 उम्मीदवारों में 663 पुरुष और 59 महिलाएं हैं। राज्य में 25 लाख से अधिक मतदाता हैं अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान के लिए पूरे राज्य में 31 हजार 490 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से चार हजार से अधिक मतदान केंद्रों का पूर्ण संचालन महिलाएं करेंगी। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुचारू संचालन के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है।
वहीं केरलम में कल मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
पुद्दुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर मतदान के सुचारु संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कल सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। चार क्षेत्रों – पुद्दुचेरी, कराईकल, माहे और यानम – वाले केंद्र शासित प्रदेश में कुल 9 लाख 50 हजार 639 मतदाता हैं। इनमें 24 हजार 919 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन चुनावों में कुल 294 उम्मीदवार मैदान में हैं।
अब 4 मई पर टिकी हैं सबकी निगाहें
9 अप्रैल को वोटिंग के बाद अब अगली बड़ी तारीख 4 मई होगी, जब मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे. सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की नजरें अब जनता के फैसले पर टिकी हैं. यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और उम्मीदों का भी इम्तिहान है. देखना दिलचस्प होगा कि किसके सिर सत्ता का ताज सजेगा और कौन पीछे रह जाएगा.