विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ: संबोधन देने लगे तो गवर्नर ने टोक दिया, पहली घोषणा 200 यूनिट फ्री बिजली

CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली

डिजिटल डेस्क

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख C. Joseph Vijay ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

थलापति विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया। केवल निर्धारित शपथ के शब्दों तक सीमित रहने के लिए कहा।

यह शपथ ग्रहण तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में दशकों से चली आ रही DMK और AIADMK की पारंपरिक राजनीति के बीच पहली बार TVK सत्ता में पहुंची है।

120 विधायकों के समर्थन से बनी सरकार

TVK ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML का समर्थन हासिल किया। इन दलों के समर्थन से विजय को कुल 120 विधायकों का समर्थन मिला, जो बहुमत के आंकड़े 118 से अधिक है।

CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है। ये सभी विजय की पार्टी TVK के विधायक हैं।

शपथ समारोह में कई बड़े नेता शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi सहित कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे। विजय के साथ TVK के नौ अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

अभिनेता से मुख्यमंत्री तक का सफर

फिल्मों में “थलपति” के नाम से लोकप्रिय विजय ने कुछ वर्षों पहले राजनीति में प्रवेश किया था। उनकी पार्टी TVK ने युवाओं, मध्यम वर्ग और पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई। चुनाव परिणामों के बाद विजय ने इसे “जनता के विश्वास की जीत” बताया।

तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय

विश्लेषकों के अनुसार, विजय का मुख्यमंत्री बनना राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। लंबे समय बाद तमिलनाडु में गैर-DMK और गैर-AIADMK सरकार बनी है। अब सभी की नजरें विजय सरकार की नीतियों और प्रशासनिक फैसलों पर टिकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *