कल लखनऊ में अंतिम संस्कार, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे एवं सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। प्रतीक भाजपा नेता Aparna Yadav के पति थे।
जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स (हृदय और फेफड़ों के अचानक काम बंद होने) से हुई, जिसकी वजह पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म यानी फेफड़ों में रक्त के थक्के बनने को बताया गया है।
प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहे, लेकिन बिजनेस और फिटनेस की दुनिया में उनकी अलग पहचान थी। वे लखनऊ में “The Fitness Planet” नाम से जिम चलाते थे और सामाजिक कार्यों, खासकर पशु कल्याण से भी जुड़े थे। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। कई नेताओं ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
सीएम योगी प्रतीक यादव के घर पहुंच गए हैं. उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी हैं. CM योगी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे .
प्रतीक यादव का कल दोपहर 12 बजे लखनऊ के बैकुंठधाम भैसाकुंड में अंतिम संस्कार होगा. भाई अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव समेत यादव परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे. BJP और सपा के कई अन्य नेता-कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे.