चौतरफा आलोचना के बाद शहबाज शरीफ ने सुधारी गलती, SCO बैठक की PM मोदी वाली तस्वीर की पोस्ट

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने हमेशा की तरह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान सोशल मीडिया पर बचकानी हरकत करने के बाद अपनी गलती सुधार ली है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय और शहबाज शरीफ दोनों ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल से एससीओ समिट की पूरी ग्रुप फोटो को शेयर किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले पाकिस्तानी PMO ने ने SCO नेताओं की ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटा दिया था। वहीं, पीएम मोदी की पोस्ट की गई ग्रुप फोटो में शहबाज शरीफ समेत सभी नेता दिख रहे थे।

पाकिस्तान के पीएमओ ने एक्स पर नया ग्रुप फोटो शेयर करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री मोहम्मद शहबाज शरीफ 1 सितंबर 2026 को किर्गिस्तान के बिश्केक में SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट समिट में SCO+ बैठक के लिए विश्व नेताओं के साथ एक फैमिली फोटो में।” यह फaटो मंगलवार को बिश्केक में SCO समिट के दौरान ली गई थी, जिसमें 10 सदस्य देशों के नेता और विशेष आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि एक साथ पोज दे रहे थे।

पाकिस्तानी PMO ने पीएम मोदी की तस्वीर हटाई

हालांकि, पाकिस्तान के PMO ने सबसे पहले जो SCO की ग्रुप फोटो शेयर की थी, उसमें पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत कुछ अन्य नेताओं की तस्वीरों को क्रॉप कर दिया गया था। कुछ ही देर बाद, आलोचना होने पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने पर्सनल X अकाउंट से पूरी ग्रुप फोटो पोस्ट की। पाकिस्तानी PMO के फोटो के क्रॉप किए गए वर्शन को इस तरह से सेट किया गया था कि शहबाज शरीफ ग्रुप के बीच में दिखें। इससे यह दिखाने की कोशिश की गई कि शरीफ ज्यादा अहम जगह पर हैं। हालांकि, वास्तविकता इसके ठीक उलट थी।

SCO राउंडटेबल मीटिंग से भी पीएम मोदी को हटाया

पाकिस्तान इतने पर भी नहीं माना। फेसबुक पर शहबाज शरीफ के ऑफिशियल अकाउंट से भी एक वीडियो से पीएम मोदी को हटा दिया गया, जिसमें बिश्केक में SCO नेताओं की राउंडटेबल मीटिंग दिखाई गई थी। हालांकि, सोशल मीडिया यूज़र्स पाकिस्तान की बचकानी सोशल मीडिया हरकतों को समझ गए। कई लोगों ने पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का जवाब देने के लिए पूरी ग्रुप फोटो भी पोस्ट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 All rights reserved | Promoted by Digital Marketing Agency in India
Sitemap | RSS Feed