Site icon Hamesha Sakriya

प्रल्हाद जोशी 10 सितंबर को अत्याधुनिक ईवी परीक्षण सुविधा का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली, 9 सितम्बर 2025

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी 10 सितम्बर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कोलकाता की अलीपुर क्षेत्रीय प्रयोगशाला में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) परीक्षण सुविधा का उद्घाटन करेंगे। यह पहल भारत के सतत गतिशीलता और कार्बन उत्सर्जन में कमी के मिशन के अनुरूप है।

विश्व स्तरीय परीक्षण अवसंरचना

नई परीक्षण सुविधा ईवी बैटरियों और उनके पुर्जों पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण परीक्षण करने में सक्षम होगी:

यह सुविधा विशेष रूप से पूर्वी भारत के ईवी निर्माताओं को विश्वसनीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त परीक्षण व प्रमाणन उपलब्ध कराएगी।

घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा

हरित गतिशीलता की दिशा में कदम

भारत ने 2030 तक 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच (30@30) का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कठोर परीक्षण, सत्यापन और प्रमाणन आवश्यक हैं। नई सुविधा से इलेक्ट्रिक वाहन उपभोक्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और भारत की ग्रीन मोबिलिटी यात्रा को गति मिलेगी।

सरकार की प्रतिबद्धता

इस सुविधा की स्थापना सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत एक मजबूत ईवी इकोसिस्टम का निर्माण, आयात पर निर्भरता में कमी और वैश्विक स्तर पर एनटीएच (राष्ट्रीय परीक्षण गृह) को गुणवत्ता आश्वासन अवसंरचना का अग्रणी संस्थान बनाना शामिल है।

Exit mobile version