Site icon Hamesha Sakriya

क्या ट्रंप पर हमले के पीछे ईरान का हाथ ? ट्रंप ने सबको चौंकाया ?

अमेरिका का सबसे सुरक्षित इलाका जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता… वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के आयोजन में, जहां पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस खुद मौजूद थे… हिल्टन होटल का वो हॉल अचानक गोलियों की आवाज़ों से गूंज उठता है। एक के बाद एक गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच राष्ट्रपति ट्रंप, जेडी वेंस, और पूरा अमेरिकी सत्ता तंत्र…. कुछ ही सेकंड में खतरे से घिर जाता है। उस वक्त कोई भी अनहोनी हो सकती थी। अब सबसे बड़ा सवाल.. क्या ये सिर्फ एक सनकी हमलावर था… या इसके पीछे कोई बड़ी इंटरनेशनल साजिश छिपी है… क्या इस हमले के पीछे ईरान का हाथ है?   इस पूरी घटना के बाद ट्रंप ने बताया कि ये घटना हमें ईरान पर सख्त से सख्त कार्रवाई से नहीं रोक सकती। लेकिन उन्होंने इस घटना के लिए ईरान पर आरोप नहीं लगाए। लेकिन व्हाइट हॉउस की सुरक्षा में लगी सेंध पर एक बड़ा सवाल है।


गोलीबारी ! ट्रंप पर गंभीर आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट डिनर से पहले हुई गोलीबारी को ट्रंप की साजिश बताया जा रहा है। दरअसल, प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने डिनर से ठीक पहले कहा था कि ‘ट्रंप का आज रात का भाषण क्लासिक होगा। आज रात कुछ शॉट्स फायर होंगे और इसके कुछ ही देर बाद सच में गोलीबारी हो गई। वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर ‘ट्रंप ने अपने ऊपर खुद हमला करवाया’ ट्रेंड करने लगा।

ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- मैं ही टारगेट था

अमेरिका में गोलीबारी की घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमलावर का मुख्य निशाना शायद मैं ही था। एक संदिग्ध कई हथियारों के साथ सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सीक्रेट सर्विस ने समय रहते उसे काबू कर लिया। इस दौरान एक अधिकारी घायल हुआ, जबकि अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। यह पहली बार नहीं है जब मुझे निशाना बनाने की कोशिश हुई हो।

आरोपी इंजीनियर की पहचान

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट डिनर में हुई गोलीबारी की घटना के आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला कोल एलन (31) है। एलन ने 2017 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और 2025 में कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है। वह वीडियो गेम डेवलपर के रूप में काम करता है। फिलहाल पुलिस हिरासत में है और पूछताछ जारी है।

Exit mobile version