Site icon Hamesha Sakriya

America Shutdown: लाखों कर्मचारी होंगे प्रभावित, जानें H-1B वीज़ा और अन्य सेवाओं पर क्या होगा असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका एक बार फिर सरकारी शटडाउन के संकट का सामना कर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस समयसीमा तक बजट समझौता करने में विफल रहे, जिसके चलते कई सरकारी कार्यक्रम और सेवाएं ठप होने की कगार पर हैं। यदि स्थिति जल्द नहीं सुलझी तो लाखों कर्मचारियों को बिना सैलरी छुट्टी पर जाना पड़ सकता है और इसका असर वीज़ा से लेकर शिक्षा और पर्यावरण सेवाओं तक पर दिखेगा।


शटडाउन से किस पर पड़ेगा असर?


क्यों होता है शटडाउन?

अमेरिकी संविधान के अनुसार संघीय एजेंसियों को चलाने के लिए कांग्रेस से बजट या फंडिंग बिल पारित होना ज़रूरी है। जब राजनीतिक मतभेद या गतिरोध के चलते तय समयसीमा में फंडिंग बिल पास नहीं हो पाता, तो सरकार के पास धन खत्म हो जाता है और उसे अपनी गैर-जरूरी सेवाएं बंद करनी पड़ती हैं। इसे ही सरकारी शटडाउन कहा जाता है।


अब तक कितनी बार हुआ शटडाउन?

अमेरिका में 1981 से अब तक 16 बार शटडाउन हो चुका है।


आर्थिक असर कितना गहरा?

थिंक टैंक बाइपार्टिसन पॉलिसी सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, शटडाउन न केवल देश पर आर्थिक बोझ बढ़ाता है, बल्कि भय और भ्रम का माहौल भी पैदा करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह स्थिति लंबी चली तो अमेरिका की आर्थिक वृद्धि पर सीधा असर पड़ेगा और कुछ ही दिनों में बाज़ारों पर झटका साफ दिखाई देगा।

Exit mobile version