नई दिल्ली: अगर आप अपना Aadhaar Card Update कराने की सोच रहे हैं तो अब आपको पहले से ज्यादा खर्च करना होगा। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने 1 अक्टूबर से आधार कार्ड से जुड़ी डेमोग्राफिक, बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट अपडेट की फीस बढ़ा दी है। यह नई फीस 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेगी।
अब कितना देना होगा चार्ज?
-
डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल):
अब इसके लिए ₹75 देने होंगे। पहले यह शुल्क ₹50 था।
👉 अगर डेमोग्राफिक अपडेट बायोमेट्रिक अपडेट के साथ की जाती है तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। -
बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो):
अब इसके लिए ₹125 देने होंगे।
UIDAI ने कहा है कि अक्टूबर 2028 से यह बढ़कर ₹150 हो सकता है। -
डॉक्यूमेंट अपडेट (आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ जमा करना):
-
myAadhaar पोर्टल पर: 14 जून 2026 तक फ्री रहेगा।
-
एनरोलमेंट सेंटर पर: इसके लिए अब ₹75 देने होंगे (पहले ₹50 था)।
-
-
आधार प्रिंट आउट (eKYC या अन्य माध्यम से):
-
पहले फेज में ₹40
-
दूसरे फेज में ₹50 चुकाने होंगे।
-
-
होम एनरोलमेंट सुविधा:
घर पर एनरोलमेंट कराने के लिए अब ₹700 देने होंगे।
क्यों बढ़ी फीस?
UIDAI का कहना है कि यह बदलाव आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं को और सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए किया गया है। साथ ही, इससे आधार अपडेट प्रक्रिया को और डिजिटल रूप से मजबूत किया जाएगा।
आपके लिए क्या जरूरी?
-
अगर आपका आधार 10 साल से पुराना है, तो UIDAI ने डॉक्यूमेंट अपडेट कराने की सलाह दी है।
-
जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, उन्हें भी अब अपडेट कराने के लिए अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
