Site icon Hamesha Sakriya

JNU में रावण दहन के दौरान बवाल , ABVP और लेफ्ट ग्रुप में भिड़ंत, खूब चले जूते-चप्पल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) गुरुवार रात रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। रावण दहन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच जमकर भिड़ंत हुई। माहौल इतना गरमाया कि जूते-चप्पल तक चलने लगे और कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए।


भिड़ंत की वजह क्या थी?

फिलहाल JNU प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


ABVP का गंभीर आरोप

ABVP ने कहा कि आइसा, एसएफआई और डीएसएफ समेत वामपंथी समूहों ने शाम करीब 7 बजे साबरमती टी-पॉइंट के पास विसर्जन जुलूस पर हिंसक हमला किया।


छात्रों में दहशत, कैंपस में तनाव

झगड़े के बाद कैंपस में अफरातफरी मच गई। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें छात्रों को आपस में भिड़ते और जूते-चप्पल चलाते देखा जा सकता है।

JNU में पहले भी ABVP और लेफ्ट संगठनों के बीच कई बार टकराव हो चुका है, लेकिन इस बार धार्मिक आयोजन के दौरान हुआ झगड़ा स्थिति को और गंभीर बना गया।


अब सवाल उठ रहे हैं…


Exit mobile version