Site icon Hamesha Sakriya

पेट्रोल और डीज़ल में लगेगी आग!

– बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं दाम
– तेल कंपनियों को हर दिन 1,600 करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद तेल के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते पेट्रोल और डीजल की दरों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म Macquarie की रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर रखी गई हैं। इससे तेल कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अनुमान है कि तेल कंपनियों को हर दिन करीब 1,600 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दाम बढ़ते हैं, तो इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है।

हालांकि, सरकार या तेल कंपनियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

 

Exit mobile version