ईरान ने अमेरिकी फाइटर F-15E मार गिराया; एक पायलत रेस्क्यू,, दूसरे की तलाश जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा सैन्य संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया है। इस घटना के बाद अमेरिकी सेना ने विमान के क्रू मेंबर्स की तलाश के लिए सर्च-एंड-रेस्क्यू अभियान शुरू किया है।

ईरान ने अमेरिकी जेट को मार गिराया

ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, देश की एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाकर गिरा दिया। ईरान ने यह भी कहा कि इस संघर्ष के दौरान उसने अमेरिका के अत्याधुनिक F-35 विमान को भी निशाना बनाया है। हालांकि अमेरिका की ओर से इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एक क्रू सदस्य बचाया गया, दूसरे की तलाश

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान के ऊपर एक अमेरिकी फाइटर जेट गिरने के बाद उसके क्रू की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। रिपोर्ट के अनुसार एक क्रू सदस्य को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

युद्ध का दायरा बढ़ने का खतरा

विश्लेषकों का कहना है कि यदि इस तरह की घटनाएं जारी रहीं तो यह संघर्ष पूरे पश्चिम एशिया में बड़े युद्ध का रूप ले सकता है। रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हवाई हमले जारी हैं, जबकि ईरान भी मिसाइल और ड्रोन हमलों से जवाब दे रहा है।

फरवरी से जारी है संघर्ष

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी 2026 को ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर संयुक्त हमले शुरू किए थे। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच लगातार मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमले हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *