सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM: राजभवन पहुंचे, कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण

पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय हो गया है। सम्राट चौधरी राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वे सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंच चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी विधायकों की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति बन गई है। औपचारिक ऐलान जल्द किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

इससे पहले, नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद पद छोड़ते हुए कहा कि अब नई सरकार राज्य के कामकाज को आगे बढ़ाएगी।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी और भाजपा ने नए नेतृत्व के रूप में सम्राट चौधरी को आगे किया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव बिहार की राजनीति में नए समीकरण बना सकता है और आने वाले चुनावों पर इसका असर देखने को मिलेगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 All rights reserved | Promoted by Digital Marketing Agency in India
Sitemap | RSS Feed