NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने देश के कई राज्यों में एक साथ छापेमारी भी की है। यह कार्रवाई मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक नेटवर्क की जांच के तहत की गई।

CBI सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में जयपुर के तीन लोग, गुरुग्राम का एक आरोपी और नासिक का एक व्यक्ति शामिल है। एजेंसी को शक है कि यह गिरोह परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक कर अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का काम कर रहा था। कई डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

जांच एजेंसियों के अनुसार पेपर “गेस पेपर” के नाम पर 10 लाख से 25 लाख रुपये तक में बेचे जाने की आशंका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर CBI ने FIR दर्ज कर विशेष जांच टीमों का गठन किया है।

बताया जा रहा है कि राजस्थान पुलिस की Special Operations Group (SOG) से मिले इनपुट के बाद CBI ने जांच तेज की। फिलहाल कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। कई छात्र संगठनों ने परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 All rights reserved | Promoted by Digital Marketing Agency in India
Sitemap | RSS Feed