IND vs PAK मैच पर सियासी बवाल: विपक्ष का विरोध, सरकार का बचाव

Sports Desk दुबई। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 मुकाबले से पहले देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने के फैसले को असंवेदनशील बताया, जबकि केंद्र सरकार ने इसे खेल से जुड़ा आयोजन मानते हुए बचाव किया।

विपक्ष का तीखा विरोध

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ “गद्दारी” है। उन्होंने पूछा, “क्रिकेट और आतंकवाद एक साथ क्यों? मोदी जी जवाब दें।”

आदित्य ठाकरे ने कहा, “क्या दो अंक वाकई इतने जरूरी हैं? खिलाड़ी उस देश के खिलाफ खेल रहे हैं जिसने हमारे लोगों का खून बहाया।”

नाना पाटेकर ने टिप्पणी की कि भारत को यह मैच नहीं खेलना चाहिए था।

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग अपनी रगों में सिंदूर दौड़ने की बात करते थे, वही अब इस मैच का आयोजन कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सीधे विरोध न जताते हुए टेनिस टीम की जीत पर क्रिप्टिक पोस्ट कर तंज कसा।

सरकार और खेल जगत का पक्ष

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि खेल को राजनीति से जोड़ना गलत है। खिलाड़ियों ने मेहनत से यहां तक सफर तय किया है और यह मैच “सोच-समझकर लिया गया निर्णय” है।
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम पर भरोसा जताते हुए कहा, “भारत बहुत मजबूत टीम है, बहुत बेहतर और सक्षम।”

भारत-पाकिस्तान के इस हाई-वोल्टेज टी20 मैच में देश की सियासत में गर्मी ले आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *