ट्रंप का बड़ा बयान: भारत पर 50% टैरिफ से रिश्तों में दरार, रूसी तेल खरीद पर कड़ा प्रहार

एजेंसी- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ दोनों देशों के रिश्तों में तनाव की वजह बना है। शुक्रवार को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने खुलासा किया कि यह कदम आसान नहीं था, लेकिन रूस से भारत की बड़ी तेल खरीद को रोकने के लिए यह ज़रूरी समझा गया।


ट्रंप का स्वीकारोक्ति

ट्रंप ने कहा, “भारत रूसी तेल का बड़ा ग्राहक है। मैंने इसे रोकने के लिए 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया। यह कोई आसान काम नहीं है और इससे भारत के साथ रिश्ते में दरार पैदा होती है।” उन्होंने माना कि इस फैसले ने भारत-अमेरिका संबंधों में खटास बढ़ाई है।


वैश्विक संघर्ष पर फिर दोहराया दावा

इसी बातचीत में ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान युद्ध को रोकने के अपने पुराने दावे को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि उनका नेतृत्व वैश्विक संघर्षों को शांत कराने में अहम भूमिका निभाता रहा है।


भारत-अमेरिका रिश्तों पर असर

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह कदम दोनों देशों के आर्थिक और राजनीतिक रिश्तों पर असर डाल सकता है। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन की ओर से अभी तक इस पर कोई नई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।


ट्रंप के इस बयान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है, जहां भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग के बीच यह टैरिफ विवाद नई चुनौतियाँ पेश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *