नवरात्रि पर सरकार का तोहफ़ा: 25 लाख नए परिवारों को मिलेगा मुफ्त PM उज्ज्वला कनेक्शन

नई दिल्ली, 22 सितंबर – नवरात्रि के पहले दिन केंद्र सरकार ने 25 लाख अतिरिक्त परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने का बड़ा फैसला लिया है। यह कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में वितरित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर महिला लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कदम महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि देश की हर महिला को खाना पकाने के लिए स्वच्छ और सुलभ ईंधन उपलब्ध हो।”

उज्ज्वला परिवार पहुँचा 10.5 करोड़ से आगे

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि सरकार प्रत्येक नए कनेक्शन पर 2,000 रुपये से अधिक की राशि खर्च करेगी। इस विस्तार के साथ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 10.5 करोड़ से अधिक हो जाएगी।

महिलाओं के लिए बड़ा राहत कदम

यह पहल न केवल महिलाओं को धुएं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाएगी बल्कि ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों में स्वच्छ ईंधन तक आसान पहुंच को भी सुनिश्चित करेगी।

नवरात्रि के शुभ अवसर पर लिया गया यह निर्णय महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में सरकार के प्रयासों को एक नई गति देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *