“ट्रंप की जुबान से गूँजी मुनीर की शेखी— ‘मैंने युद्ध रोका’”

वॉशिंगटन: वॉशिंगटन के एक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर वही किया, जिसके लिए वे मशहूर हैं—सबको चौंका दिया।
इस बार वजह बने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने कहा कि मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रोका और लाखों लोगों की जान बचाई। मुझे बहुत गर्व है कि उन्होंने ऐसा कहा। मुझे उनके कहने का तरीका बहुत पसंद आया। अभी तीन दिन पहले ही असीम मुनीर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की थी। इस दौरान ट्रंप ने मुनीर और शहबाज को दो ‘महान आदमी’ कहा था।

ट्रंप ने मुनीर के पढ़े कसीदे

ट्रंप ने क्या कहा, “सबसे बुरा दौर रुक गया। यह चल रहा था। यह चार दिनों तक चला, लेकिन यह तो बस शुरुआत थी। और हमने इसे रोक दिया। यह बहुत अच्छी बात थी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री फील्ड मार्शल के साथ यहां मौजूद थे, जो पाकिस्तान में एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और वे तीन दिन पहले यहां आए थे। और मुझे एहसास भी नहीं हुआ कि उन्होंने यह बात इतनी खूबसूरती से कही, लेकिन उन्होंने यह बात हमारे साथ मौजूद लोगों के एक समूह के सामने कही, दो जनरल, लेकिन एक समूह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 All rights reserved | Promoted by Digital Marketing Agency in India
Sitemap | RSS Feed