होर्मुज खोलने की अमेरिकी डेडली डेडलाइन आज होगी खत्म, ‘ईरान को एक रात में मिटा देंगे…’ ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए मंगलवार तक का समय दिया था, जो आज खत्म हो रहा है। ट्रम्प पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर ईरान ने रास्ता नहीं खोला तो उसके पावर प्लांट, पुल और अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा।

एक रात में खत्म कर सकते हैं…

व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा, “ईरान को एक रात में खत्म किया जा सकता है, और वह रात आज भी हो सकती है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “ईरान को एक रात में खत्म किया जा सकता है और वह रात कल भी हो सकती है,” इशारा करते हुए कि सैन्य कार्रवाई कभी भी हो सकती है। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका ने सैन्य विकल्प तैयार कर रखे हैं और जरूरत पड़ने पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने आगे कहा, ‘यह 4 घंटे के अंदर हो सकता है, अगर हम चाहें। हम नहीं चाहते कि ऐसा हो, लेकिन पूरा देश एक रात में खत्म हो सकता है।’

ट्रम्प ने कहा कि ईरान को एक फैसला लेना ही होगा। अगर ईरान अमेरिका की शर्तें मान ले, तो युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है। ट्रम्प ने इसके लिए ईरान को मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक का समय दिया है। भारतीय समय के अनुसार यह बुधवार सुबह (5:30 बजे) तक है।

युद्ध रोकने के लिए ईरान तैयार, पर ट्रंप को प्रस्ताव मंजूर नहीं, आ गया बड़ा बयान

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान ने संघर्ष खत्म करने के लिए प्रस्ताव दिया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे नाकाफी बताया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान का प्रस्ताव एक महत्वपूर्ण कदम जरूर है, लेकिन अभी यह पर्याप्त नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *