कॉपी-पेस्ट में भी गड़बड़! शहबाज़ शरीफ का ‘ड्राफ्ट ट्वीट’ हुआ वायरल, दुनिया भर में उड़ रहा मज़ाक

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने युद्ध रुकवाने का श्रेय तो ले लिया लेकिन इस बीत उसकी भारी बेइज्जती भी हो गई। दरअसल, मिडिल ईस्ट जंग के सीजफायर का ऐलान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने X पर पोस्ट करके किया। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का वह संदेश नए विवाद में घिर गया।

सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी

जिस पोस्ट में उन्होंने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से ईरान को खत्म करने वाली अपनी धमकियों को रोकने की अपील की थी। उसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि इस अपील का शुरुआती ड्राफ्ट पाकिस्तान के बाहर किसी और ने तैयार किया था। जिससे इस पूरे मामले पर और सवाल उठने लगे।

कोई और कर रहा पाकिस्तान की गाड़ी ड्राइव

उनके X पर पोस्ट किए गए फाइनल वर्जन से एक मिनट पहले एक और पोस्ट अपडेट किया गया था। उसके ऊपर मैसेज लिखा था, “ड्राफ्ट : X पर पाकिस्तान के PM का मैसेज” इसी बात को लेकर सवाल उठ रहें है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये ड्राफ्ट पाकिस्तान को भेजा था। या फिर किसी और ने भेजा था।

हालांकि, बाद में उस ट्वीट को एडिट किया गया लेकिन देखकर ऐसा ही लग रहा कि पाकिस्तान की गाड़ी कोई और ड्राइव कर रहा था। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि उनका अपना कोई स्टाफ उन्हें ‘पाकिस्तान के PM’ कहकर संबोधित नहीं करेगा। मुमकिन है कि यह पोस्ट अमेरिका या इजरायल में से किसी एक ने लिखा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 All rights reserved | Promoted by Digital Marketing Agency in India
Sitemap | RSS Feed