कॉमनवेल्थ खेल और ओलंपिक की तैयारियों में जुटा भारत, अमित शाह ने अहमदाबाद में की समीक्षा बैठकए

Sports Desk

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल अहमदाबाद में प्रस्तावित कॉमनवेल्थ खेल और ओलंपिक की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान खेल अवसंरचना, अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण केंद्रों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशभर में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं और आधुनिक प्रशिक्षण ढांचे का तेजी से विस्तार कर रही है।

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद को अंतरराष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, ताकि भारत वैश्विक खेल आयोजनों की सफल मेजबानी कर सके। अमित शाह ने विश्वास जताया कि भारत आने वाले वर्षों में खेल जगत में नई पहचान स्थापित करेगा।

अहमदाबाद वर्ष 2030 के कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी करेगा, जबकि वर्ष 2036 ओलंपिक के लिए भारत की दावेदारी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

भारत लगातार वैश्विक खेल मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार देश में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित करने और खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दे रही है। अहमदाबाद को वर्ष 2030 के कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी के लिए तैयार किया जा रहा है, वहीं भारत ने वर्ष 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी आधिकारिक बोली पेश की है। ऐसे में गुजरात, विशेषकर अहमदाबाद, देश के खेल हब के रूप में उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 All rights reserved | Promoted by Digital Marketing Agency in India
Sitemap | RSS Feed