नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को भारत का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वह वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। सरकार ने उनके साथ-साथ उन्हें रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग (Department of Military Affairs) का सचिव भी नियुक्त किया है।
लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह भारतीय सेना के वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
करीब चार दशक लंबे सैन्य करियर में उन्होंने जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर समेत कई संवेदनशील क्षेत्रों में नेतृत्व किया है। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), सेना मेडल (SM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित किया जा चुका है।
रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब देश में सैन्य आधुनिकीकरण, थ्री-सर्विस इंटीग्रेशन और रक्षा रणनीति को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
, , CDS, , , , ,, ,
