पीएम मोदी की बिहार को 40,000 करोड़ रुपये की सौगात

पूर्णिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे। पूर्णिया एयरपोर्ट को नया टर्मिनल मिलेगा। सीमांचल के लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही, जोगबनी से वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी नई ट्रेनें भी शुरू की जाएगी, जिससे लोगों के लिए यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। इसके अलावा, भागलपुर में एक नई थर्मल पावर परियोजना और कोसी-मेची लिंक परियोजना का भी शिलान्यास होगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आते हैं, वे राज्य को विकास के लिए आर्थिक पैकेज या करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात देते हैं। अब 15 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी पूर्णिया में 40 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।

बिहार को 40 हजार करोड़ की सौगात

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार पूर्णिया एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और सीमांचल की धरती से विकास को उड़ान के लिए तैयार करेंगे। पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत भी इसी मौके पर होगी। इससे सीमांचल के लोगों को देश के अन्य हिस्सों तक तेज और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में पहली बार बिहार को 1.65 लाख करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था। वे 50 बार से ज्यादा इस राज्य की यात्रा करने वाले पहले पीएम हैं।

  • पूर्णिया से बिहार को 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी
  • पूर्णिया एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल, पहली वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत होगी
  • सीमांचल के लोगों को देश के अन्य हिस्सों तक तेज और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी
  • जोगबनी से वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा से अमृत भारत एक्सप्रेस और जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • भागलपुर के पीरपैंती में 3×800 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना और कोसी-मेची लिंक परियोजना का शिलान्यास
  • पीएम आवास योजना के 40920 लाभार्थियों को गृह प्रवेश का तोहफा पीएम मोदी के हाथों मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 All rights reserved | Promoted by Digital Marketing Agency in India
Sitemap | RSS Feed