बिहार में आसमान का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश, गरजेंगे बादल, गिरेगी वज्र

पटना। राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने जानकारी दी है कि प्रदेश के 22 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को पटना में उमस भरी गर्मी और तेज धूप के बीच नमी युक्त हवाएं बहती रहीं, जिससे लोग बेहाल रहे।


किन जिलों में भारी बारिश का खतरा

  • बहुत भारी वर्षा की आशंका: किशनगंज और अररिया
  • भारी वर्षा का अलर्ट: पूर्णिया, सुपौल, जमुई और नवादा के कुछ स्थान

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक उत्तरी बिहार के ज्यादातर हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।


राजधानी का हाल

पटना सहित आसपास के इलाकों में शनिवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश की संभावना है। किशनगंज और बांका को छोड़कर बाकी जिलों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मेघ गर्जन और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से खुले क्षेत्रों में न निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 All rights reserved | Promoted by Digital Marketing Agency in India
Sitemap | RSS Feed