कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो को किस करती दिखीं कैटी पेरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं यॉट वाली तस्वीरें!

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
हॉलीवुड की पॉप सेंसेशन कैटी पेरी (Katy Perry) एक बार फिर सुर्खियों में हैं — लेकिन इस बार किसी गाने या कॉन्सर्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपने नए लव अफेयर को लेकर। लंबे वक्त से चल रही अफवाहों पर अब जैसे मोहर लग गई है। इंटरनेट पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें कैटी पेरी कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) को किस करती नजर आ रही हैं।

यॉट पर कैद हुए रोमांटिक पल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को कैलिफोर्निया के सांता बारबरा बीच पर एक यॉट पर बेहद कोजी मूड में देखा गया। तस्वीरों में कैटी ब्लैक मोनोकिनी पहने दिखीं, जबकि ट्रूडो शर्टलेस अवतार में नजर आए। दोनों के बीच की केमिस्ट्री इतनी ज़बरदस्त थी कि सोशल मीडिया पर देखते ही देखते ये तस्वीरें वायरल हो गईं।

एक चश्मदीद ने बताया कि कैटी ने अपनी बोट पास खड़ी की और फिर दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताने लगे। फोटोज में दोनों को किस करते और गले लगते हुए साफ देखा जा सकता है।

डिनर डेट से शुरू हुई थी अफवाहें

इनके अफेयर की शुरुआत तब हुई जब दोनों को मॉन्ट्रियल में एक डिनर डेट पर साथ देखा गया था। इसके बाद जस्टिन ट्रूडो को कैटी पेरी के एक कॉन्सर्ट में भी स्पॉट किया गया। तभी से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं गर्म थीं। अब इन वायरल तस्वीरों ने इन अटकलों को लगभग सच साबित कर दिया है।

फैंस में मचा हंगामा

सोशल मीडिया पर लोग इस नए कपल के रोमांस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई इन्हें “हॉलीवुड का पावर कपल” कह रहा है तो कोई हैरान है कि जस्टिन ट्रूडो अब पॉप क्वीन के प्यार में कैसे पड़ गए।

हालांकि अब तक न तो कैटी पेरी और न ही जस्टिन ट्रूडो ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है, लेकिन तस्वीरें देखकर तो यही लगता है — “कुछ तो चल रहा है!”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 All rights reserved | Promoted by Digital Marketing Agency in India
Sitemap | RSS Feed