Mann Ki Baat: ‘कलपक्कम रिएक्टर, भारत के परमाणु ऊर्जा सफर में मील का पत्थर’- P M Modi

न्यूज डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में देश की वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश दिया। चुनावी हलचल के बीच भी उन्होंने जनता की भागीदारी और उपलब्धियों को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को विकास का हथियार माना है और आज वैज्ञानिकों की मेहनत से देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बन चुका है।

पीएम मोदी ने स्कूल बच्चों की छुट्टियों को लेकर संदेश

पीएम मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में स्कूल बच्चों की छुट्टियों को लेकर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह समय बच्चों की छुट्टियों का है और सभी बच्चों को चाहिए कि वे अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद लें।पीएम मोदी ने बच्चों से यह भी अपील की कि वे सिर्फ मनोरंजन ही न करें, बल्कि इस दौरान कुछ नया सीखने की कोशिश भी करें। उन्होंने कहा कि छुट्टियों का सही उपयोग बच्चों के विकास में मदद कर सकता है और उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर देता है।

PM मोदी की ‘मन की बात,’ बड़ी बातें

– तकनीक का कमान हर तरफ दिख रहा

– भारत की प्राचीन धारा दुनिया में पहुंच रही है

– वैज्ञानिक पहल से खोती विरासत की वापसी

– देश में जनगणना अभियान जारी है

– जनगणना अभियान पूरी तरह से डिजिटल

– जानकारी खुद भी भरी जा सकती है

– ये दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है

– जनगणना में भागीदारी सबकी जिम्मेदारी

– रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं

– डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव हो रहा है

 

– बेटियों की ओलंपियाड सफलता पर गर्व जताया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *